दरभंगा शहर में आज(4 अप्रैल 2026) कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बेला पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी शिवधारा फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लाइन की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में पॉलिटेक्निक, सोती लाइन, रामबाग, बांग्लागढ़, शुभंकारपुर, रत्नोपट्टी, नाका-2, तारामंडल सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। दरभंगा शहर में आज(4 अप्रैल 2026) कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बेला पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी शिवधारा फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लाइन की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में पॉलिटेक्निक, सोती लाइन, रामबाग, बांग्लागढ़, शुभंकारपुर, रत्नोपट्टी, नाका-2, तारामंडल सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


