आरा शहर के शिवगंज फीडर से 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आज 7 जनवरी की सुबह 7 बजे से सुबह 10 तक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता की ओर से बताया गया कि सदर अस्पताल के पास अधिष्ठापित नया ट्रांसफार्मर को ऊर्जान्वित करने का काम किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा ले और पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही इस क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मत की जाएगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचना देकर अपील की गई है बिजली से जुड़ा कार्य को समय से पहले निपटा लें। सहायक अभियंता ने कहा कि काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी। इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी बाला जी, न्यू शीतल टोला, बुढ़िया माई, शिवगंज दुर्गा मंदिर, जेल रोड, चारखम्बा गली, महाजन टोली नं.- 1 और 2, डाबर गली, पातालेश्वर नाथ मंदिर, गोपाली चौक, जगजीवन मार्केट और मिल्की मुहल्ला, खेताड़ी मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। आरा शहर के शिवगंज फीडर से 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आज 7 जनवरी की सुबह 7 बजे से सुबह 10 तक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता की ओर से बताया गया कि सदर अस्पताल के पास अधिष्ठापित नया ट्रांसफार्मर को ऊर्जान्वित करने का काम किया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा ले और पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही इस क्षेत्र के सभी पोल और जर्जर तार की भी मरम्मत की जाएगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं को सूचना देकर अपील की गई है बिजली से जुड़ा कार्य को समय से पहले निपटा लें। सहायक अभियंता ने कहा कि काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी। इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी बाला जी, न्यू शीतल टोला, बुढ़िया माई, शिवगंज दुर्गा मंदिर, जेल रोड, चारखम्बा गली, महाजन टोली नं.- 1 और 2, डाबर गली, पातालेश्वर नाथ मंदिर, गोपाली चौक, जगजीवन मार्केट और मिल्की मुहल्ला, खेताड़ी मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी।


