अररिया में तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप:बाजार में ईद की खरीदारी कर रहे बच्चा समेत 3 घायल, दो2 मंजिला दुकान का शीशा टूटा

अररिया में तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप:बाजार में ईद की खरीदारी कर रहे बच्चा समेत 3 घायल, दो2 मंजिला दुकान का शीशा टूटा

अररिया जिले में शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक क्षति पहुंचाई। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आंधी के झोंकों से कई स्थानों पर टिन की घेराबंदियां उड़ गईं। बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर और टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त हुए। ईद-उल-फित्र के मौके पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ थी। चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज हवा से एक दो मंजिला दुकान का बड़ा शीशा टूटकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इस हादसे में शरीफ नगर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रुस्तम और आजाद नगर, वार्ड संख्या 19 के 36 वर्षीय परवेज हसमत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। बच्चे के सिर में लगी चोट इसी बीच, जाहगीर बस्ती में आंधी के दौरान 8 वर्षीय बालक अहन के सिर में हवा में उड़कर आई किसी प्लास्टिक की वस्तु से गंभीर चोट लगी। बच्चे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्चतर केंद्र रेफर कर दिया। जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए स्थानीय बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ईद से एक दिन पहले अचानक आई इस आंधी ने त्योहार की खुशियों पर असर डाला, जिससे लोग जल्द ही अपने घरों को लौट गए। अररिया जिले में शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने व्यापक क्षति पहुंचाई। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आंधी के झोंकों से कई स्थानों पर टिन की घेराबंदियां उड़ गईं। बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर और टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त हुए। ईद-उल-फित्र के मौके पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ थी। चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज हवा से एक दो मंजिला दुकान का बड़ा शीशा टूटकर नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इस हादसे में शरीफ नगर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रुस्तम और आजाद नगर, वार्ड संख्या 19 के 36 वर्षीय परवेज हसमत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। बच्चे के सिर में लगी चोट इसी बीच, जाहगीर बस्ती में आंधी के दौरान 8 वर्षीय बालक अहन के सिर में हवा में उड़कर आई किसी प्लास्टिक की वस्तु से गंभीर चोट लगी। बच्चे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्चतर केंद्र रेफर कर दिया। जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए स्थानीय बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ईद से एक दिन पहले अचानक आई इस आंधी ने त्योहार की खुशियों पर असर डाला, जिससे लोग जल्द ही अपने घरों को लौट गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *