धौलपुर में आज बिजली आपूर्ति बंद:220 केवी जीएसएस पर मरम्मत के कारण कई क्षेत्र प्रभावित

धौलपुर में आज बिजली आपूर्ति बंद:220 केवी जीएसएस पर मरम्मत के कारण कई क्षेत्र प्रभावित

धौलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गई है। 220 केवी जीएसएस धौलपुर पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन किया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता संध्या चौहान ने बताया कि 220 केवी जीएसएस धौलपुर से निकलने वाले 33 केवी दरियापुर फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मेदीनगर, सकतपुरा, राठौर कॉलोनी, गरिमा, राजाखेड़ा बाईपास, एमसीएम महाराजा कोल्ड, औड़ेला, तगावली ट्रीटमेंट प्लांट और पालीवाल क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने कार्यों की योजना पहले से बना लें। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *