मुजफ्फरपुर के भगवानपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अंतर्गत आने वाले कांटी फीडर से जुड़े मोहल्लों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से मरम्मत काम किया जाना है। इस कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य का सीधा असर प्रोफेसर कॉलोनी, दुमरी और गंगा यादव चौक जैसे प्रमुख रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। विभाग के अनुसार, कांटी फीडर में इंसुलेटर बदलने और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि तेज गर्मी से पहले विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर की जांच अनिवार्य है। इसका उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी या ट्रिपिंग की समस्याओं को कम करना है, जिससे बिजली की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति की जा सके। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें। विशेष रूप से पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों को सुबह 11 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि दोपहर में होने वाली असुविधा से बचा जा सके। मुजफ्फरपुर के भगवानपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के अंतर्गत आने वाले कांटी फीडर से जुड़े मोहल्लों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से मरम्मत काम किया जाना है। इस कारण सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य का सीधा असर प्रोफेसर कॉलोनी, दुमरी और गंगा यादव चौक जैसे प्रमुख रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। विभाग के अनुसार, कांटी फीडर में इंसुलेटर बदलने और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि तेज गर्मी से पहले विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर की जांच अनिवार्य है। इसका उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी या ट्रिपिंग की समस्याओं को कम करना है, जिससे बिजली की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति की जा सके। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें। विशेष रूप से पानी भरने और अन्य घरेलू कार्यों को सुबह 11 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि दोपहर में होने वाली असुविधा से बचा जा सके।


