20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का ऑपरेटर गिरफ्तार:करेरा में EOW की ट्रैप कार्रवाई, जेई को बनाया मुख्य आरोपी

20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का ऑपरेटर गिरफ्तार:करेरा में EOW की ट्रैप कार्रवाई, जेई को बनाया मुख्य आरोपी

शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे में EOW ग्वालियर की टीम ने सोमवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच बिजली विभाग के कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में संबंधित जेई को मुख्य आरोपी बनाया गया है। EOW इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दौनी गांव निवासी प्रताप सिंह रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी। रावत के अनुसार, उनके पिता ने गांव में दो बिजली ट्रांसफार्मर लगवाए थे। इन ट्रांसफार्मरों के बिजली कनेक्शन के लिए जेई सुरजीत मिश्रा ने उनसे पहले ही 44 हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन इसके बावजूद कनेक्शन नहीं किया गया। फिरसे 30 हजार रुपए मांगे थे
शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में जेई ने उनसे फिर 30 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद प्रताप सिंह रावत ने EOW ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत के आधार पर EOW ने जेई सुरजीत मिश्रा की बातचीत रिकॉर्ड की, जिसमें कनेक्शन के लिए 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की बात सामने आई। सोमवार को EOW की टीम ने करेरा स्थित बिजली कार्यालय में जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान जेई सुरजीत मिश्रा ने फोन पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को रिश्वत की रकम लेने के लिए कहा। जैसे ही प्रताप सिंह रावत ने ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को 20 हजार रुपए दिए, EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। EOW ने इस मामले में जेई सुरजीत मिश्रा को मुख्य आरोपी और ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को सह-आरोपी बनाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *