बांसवाड़ा में आज 8 घंटे तक बिजली कटौती:मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई बंद, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

बांसवाड़ा में आज 8 घंटे तक बिजली कटौती:मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई बंद, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

बांसवाड़ा में शुक्रवार को बिजली लाइनों और ग्रिड स्टेशनों के रखरखाव के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह कटौती सुबह से शाम तक तय समय के अनुसार होगी। ग्रामीण इलाकों में 8 घंटे, शहर के कुछ हिस्सों में 3 घंटे और गढ़ी-परतापुर क्षेत्र में 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी। यह कार्य लाइनों और ग्रिड स्टेशन के जरूरी मेंटेनेंस के लिए किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से शाम तक कटौती ग्रामीण इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसका कारण 220 केवी अंबेरी-उदयपुर लाइनों का रखरखाव बताया गया है। इस दौरान बांसवाड़ा, पालोदा, घाटोल, बागीदौरा, कुशलगढ़ और चौरड़ी जीएसएस से जुड़े गांव प्रभावित रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में तीन घंटे बिजली बंद शहर के आकाशवाणी, दाहोद रोड, भवानपुरा और नीलम नगर जैसे क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती भी रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है। गढ़ी और परतापुर क्षेत्र में छह घंटे का असर गढ़ी और परतापुर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यहां 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन परतापुर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33 केवी फीडर परतापुर, डडूका, बोरी, अरथूना और भगोरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग की सलाह विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे तय समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले पूरा कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *