MP में बिजली उपभाक्ताओं के लिए सब्सिडी:अटल गृह ज्योति योजना से मिलती रहेगी राहत, किसानों के लिए अटल कृषि ज्योति योजना

मध्य प्रदेश में बिजली दरों में औसतन 4.8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी नए टैरिफ आदेश के तहत लागू होगी, जबकि कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी व्यवस्था जारी रखी गई है। वितरण कंपनियों ने 10.19% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन नियामक आयोग ने 4.8% औसत वृद्धि को ही मंजूरी दी। अटल कृषि ज्योति योजना में 93% सब्सिडी 10 हॉर्स पावर तक के कृषि उपभोक्ताओं को बिल का लगभग 7% ही भुगतान करना होगा। शेष करीब 93% राशि राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में देगी। प्रदेश में करीब 38 लाख कृषि उपभोक्ता अटल कृषि ज्योति योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक सब्सिडी मिलेगी। पहले 100 यूनिट के लिए 100 रुपए और अगले 50 यूनिट पर निर्धारित दर से भुगतान होगा। एक करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा 100 यूनिट तक खपत वाले एक करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। प्रति उपभोक्ता करीब 600 रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। एफपीपीएएस दर में राहत एफपीपीएएस दर माइनस 1.71% से घटकर माइनस 0.63% हो गई है, जिससे ऊर्जा प्रभार में कमी आएगी। कुछ श्रेणियों में नहीं बढ़े शुल्क मौसमी (HV-4) और मेट्रो रेल (HV-9) श्रेणी में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उच्चदाब घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के न्यूनतम प्रभार समाप्त किए गए हैं। मीटर रेंट नहीं, सोलर उपयोग पर छूट इस वर्ष भी मीटर रेंट और मीटरिंग चार्ज नहीं लगाए जाएंगे। 10 किलोवाट तक के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सौर घंटों में बिजली उपयोग पर रियायत मिलेगी। ये खबर भी पढ़ें… दिन में ईवी चार्ज करने पर 20 प्रतिशत छूट इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए भी नए टैरिक आदेश में विशेष प्रावधान किए गए हैं। EV चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली उपयोग पर 20% की छूट मिलेगी जबकि दूसरे समय में 20% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *