सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक बिजली मिस्त्री को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना बुधवार शाम की है। घायल मिस्त्री को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव निवासी मो. अजीम (50) के रूप में हुई है। मो. अजीम के पेट में गोली फंसी हुई है और वे फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। परिजनों के अनुसार, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि गोली क्यों मारी गई। घर से दूध लाने निकला था सहरसा सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि बिहरा थानाध्यक्ष को बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली थी कि खादीपुर और शहरवार के बीच एक व्यक्ति को गोली लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मो. अजीम घर से दूध लाने निकले थे, तभी एक बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। FSL की टीम घटनास्थल का कर रही मुआयना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। SDPO ने बताया कि गोली मारने के कारणों का पता लगाने के लिए FSL की टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक बिजली मिस्त्री को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना बुधवार शाम की है। घायल मिस्त्री को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव निवासी मो. अजीम (50) के रूप में हुई है। मो. अजीम के पेट में गोली फंसी हुई है और वे फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। परिजनों के अनुसार, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि गोली क्यों मारी गई। घर से दूध लाने निकला था सहरसा सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि बिहरा थानाध्यक्ष को बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली थी कि खादीपुर और शहरवार के बीच एक व्यक्ति को गोली लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मो. अजीम घर से दूध लाने निकले थे, तभी एक बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। FSL की टीम घटनास्थल का कर रही मुआयना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। SDPO ने बताया कि गोली मारने के कारणों का पता लगाने के लिए FSL की टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।


