बेतिया में वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत:बिजली वायरिंग का काम कर घर लौटने के दौरान हादसा, आठ माह की गर्भवती है पत्नी

बेतिया में वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत:बिजली वायरिंग का काम कर घर लौटने के दौरान हादसा, आठ माह की गर्भवती है पत्नी

बेतिया में शनिवार की रात निजी बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सन सरैया पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान सन सरैया वार्ड संख्या-41 निवासी 30 वर्षीय गणेश पटेल के रूप में हुई है। गणेश पटेल 28 मार्च की देर रात बिजली वायरिंग का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मुफ्फसिल थाना को जानकारी दी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक गणेश पटेल, शंकर पटेल के पुत्र थे। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, जिन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी और एक छह वर्षीय बेटी है। बेतिया में शनिवार की रात निजी बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सन सरैया पेट्रोल पंप के समीप हुई। मृतक की पहचान सन सरैया वार्ड संख्या-41 निवासी 30 वर्षीय गणेश पटेल के रूप में हुई है। गणेश पटेल 28 मार्च की देर रात बिजली वायरिंग का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मुफ्फसिल थाना को जानकारी दी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक गणेश पटेल, शंकर पटेल के पुत्र थे। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, जिन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी और एक छह वर्षीय बेटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *