सहरसा में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइस सवार युवक की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी वार्ड नंबर एक निवासी मनोज महतो के 26 वर्षीय पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। धर्मदेव अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक्साइज बैटरी में बिजली मिस्त्री का करता था काम परिजनों के अनुसार, धर्मदेव एक्साइज बैटरी में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यक्षेत्र सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले थे। मंगलवार को वह अपने पैतृक गांव बेगूसराय से बाइक द्वारा सहरसा आ रहे थे। इसी दौरान सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। CCTV खंगाल रही पुलिस सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सहरसा में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइस सवार युवक की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग की है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी वार्ड नंबर एक निवासी मनोज महतो के 26 वर्षीय पुत्र धर्मदेव कुमार के रूप में हुई है। धर्मदेव अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एक्साइज बैटरी में बिजली मिस्त्री का करता था काम परिजनों के अनुसार, धर्मदेव एक्साइज बैटरी में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यक्षेत्र सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले थे। मंगलवार को वह अपने पैतृक गांव बेगूसराय से बाइक द्वारा सहरसा आ रहे थे। इसी दौरान सुलिंदाबाद मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। CCTV खंगाल रही पुलिस सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


