दाउदपुर के लगुनी में बिजली का तार टूटकर गिरा:गेहूं के खेत में आग लगी, एक बीघा फसल जलकर राख

दाउदपुर के लगुनी में बिजली का तार टूटकर गिरा:गेहूं के खेत में आग लगी, एक बीघा फसल जलकर राख

सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव के फुटानी बाजार के समीप शुक्रवार रात बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। इस आगजनी में किसान श्रवण सिंह और दिनेश सिंह की एक बीघा खेत में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्हें इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव के फुटानी बाजार के समीप शुक्रवार रात बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में लगभग एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। इस आगजनी में किसान श्रवण सिंह और दिनेश सिंह की एक बीघा खेत में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्हें इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *