औरंगाबाद में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सदर प्रखंड के एक और कुटुंबा प्रखंड के तीन पैक्सों में चुनाव कराया जाएगा। सदर प्रखंड के बड़वां पैक्स जबकि कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स में प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन की तिथि निर्धारित की गई है। तारीख घोषित होते ही संबंधित पैक्स क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार बिहार सहकारिता अधिनियम, 1935 की धारा 14 (क) में संशोधन और सहकारिता विभाग की अधिसूचना को लेकर यह चुनाव कराया जा रहा है। औरंगाबाद के चार पैक्स भी शामिल जिन सहकारी समितियों की प्रबंधकारिणी समितियां विघटित हैं, अधिक्रमित हैं या जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है, उनके लिए निर्वाचन आवश्यक हो गया है। इसी क्रम में राज्य के 295 पैक्स में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें औरंगाबाद के चार पैक्स भी शामिल हैं। 21 और 22 जनवरी को नामांकन और 6 फरवरी को चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सूचना का प्रकाशन 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 21 और 22 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन की तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित है। यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को कराया जाएगा। उसी दिन सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 9 फरवरी 2026 को होगी। निर्वाचन में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का भी पालन किया जाएगा। प्रबंधकारिणी समिति में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित संख्या में पद आरक्षित रहेंगे। जबकि, महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान लागू होगा। हालांकि अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जैसे एकल निर्वाचित पदों पर सीधा आरक्षण लागू नहीं होगा, लेकिन उनकी गणना निदेशक मंडल के कुल पदों में की जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही 26 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। चुनाव की घोषणा के साथ ही पैक्स क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवार समर्थन जुटाने में लग गए हैं। औरंगाबाद में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार सदर प्रखंड के एक और कुटुंबा प्रखंड के तीन पैक्सों में चुनाव कराया जाएगा। सदर प्रखंड के बड़वां पैक्स जबकि कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स में प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन की तिथि निर्धारित की गई है। तारीख घोषित होते ही संबंधित पैक्स क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार बिहार सहकारिता अधिनियम, 1935 की धारा 14 (क) में संशोधन और सहकारिता विभाग की अधिसूचना को लेकर यह चुनाव कराया जा रहा है। औरंगाबाद के चार पैक्स भी शामिल जिन सहकारी समितियों की प्रबंधकारिणी समितियां विघटित हैं, अधिक्रमित हैं या जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है, उनके लिए निर्वाचन आवश्यक हो गया है। इसी क्रम में राज्य के 295 पैक्स में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें औरंगाबाद के चार पैक्स भी शामिल हैं। 21 और 22 जनवरी को नामांकन और 6 फरवरी को चुनाव निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सूचना का प्रकाशन 5 जनवरी 2026 को किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया 21 और 22 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन की तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित है। यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को कराया जाएगा। उसी दिन सुबह 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 9 फरवरी 2026 को होगी। निर्वाचन में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का भी पालन किया जाएगा। प्रबंधकारिणी समिति में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित संख्या में पद आरक्षित रहेंगे। जबकि, महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान लागू होगा। हालांकि अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जैसे एकल निर्वाचित पदों पर सीधा आरक्षण लागू नहीं होगा, लेकिन उनकी गणना निदेशक मंडल के कुल पदों में की जाएगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही 26 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। चुनाव की घोषणा के साथ ही पैक्स क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवार समर्थन जुटाने में लग गए हैं।


