औरंगाबाद के तीन पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू:पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए छह अभ्यर्थी ने भरा पर्चा, छह फरवरी को होगा चुनाव

औरंगाबाद के तीन पैक्सों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू:पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए छह अभ्यर्थी ने भरा पर्चा, छह फरवरी को होगा चुनाव

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के बलिया, सुही और भरौंधा पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति) स्थित है। इसके अलग-अलग पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई। नामांकन के पहले ही दिन चुनावी माहौल गरमाता नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों और कोटिवार सदस्य पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु वसु ने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार की ओर से पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि 20 और 21 जनवरी निर्धारित की गई है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन महिला व पुरुष मिलाकर कुल 20 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन प्रपत्र जमा किए हैं। इसके अलावा कई अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एनआर रसीद कटवाई है, जो गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अध्यक्ष व सदस्य पद के 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रारंभिक चरण में अध्यक्ष पद के लिए बलिया पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष कपिलदेव पांडेय, भरौंधा पैक्स से नीतीश कुमार और सुही पैक्स से उमेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार व रूबी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे अध्यक्ष पद के चुनाव में त्रिकोणीय से लेकर बहुकोणीय मुकाबले की संभावना बनती दिख रही है। इसी क्रम में कोटिवार सदस्य पद के लिए भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सुही पैक्स से सामान्य सदस्य पद के लिए रामाधार सिंह, मृत्युंजय कुमार और अनुज सिंह ने पर्चा भरा है। सामान्य महिला सदस्य पद से बेला देवी और सोनी देवी ने नामांकन किया है। पिछड़ा वर्ग से रामप्रवेश यादव, अतिपिछड़ा वर्ग से गीता देवी, अनुसूचित जाति पुरुष कोटे से अशोक कुमार रवि और उत्तम राज देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। बलिया पैक्स से सामान्य कोटि में सदस्य पद के लिए अरविंद सिंह, पिछड़ा वर्ग से कृष्णा महतो, अतिपिछड़ा वर्ग से राजेंद्र प्रजापति व अनुसूचित जाति कोटे से बैजंती देवी ौर भोला भुइंया ने नामांकन प्रपत्र जमा किया है। नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई, जिससे चुनावी माहौल जीवंत नजर आया। छह फरवरी को होगा मतदान बीडीओ प्रियांशु वसु ने आगे बताया कि 24 से 27 जनवरी के बीच नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसी दिन सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। छह फरवरी को सुबह 7:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन संध्या में मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के लोभ-लालच या प्रलोभन देकर प्रभावित करने वाले प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थकों के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के बलिया, सुही और भरौंधा पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति) स्थित है। इसके अलग-अलग पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया आज से विधिवत शुरू हो गई। नामांकन के पहले ही दिन चुनावी माहौल गरमाता नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों और कोटिवार सदस्य पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु वसु ने बताया कि निर्वाचन प्राधिकार की ओर से पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि 20 और 21 जनवरी निर्धारित की गई है। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन महिला व पुरुष मिलाकर कुल 20 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन प्रपत्र जमा किए हैं। इसके अलावा कई अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एनआर रसीद कटवाई है, जो गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अध्यक्ष व सदस्य पद के 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन प्रारंभिक चरण में अध्यक्ष पद के लिए बलिया पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष कपिलदेव पांडेय, भरौंधा पैक्स से नीतीश कुमार और सुही पैक्स से उमेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार व रूबी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे अध्यक्ष पद के चुनाव में त्रिकोणीय से लेकर बहुकोणीय मुकाबले की संभावना बनती दिख रही है। इसी क्रम में कोटिवार सदस्य पद के लिए भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सुही पैक्स से सामान्य सदस्य पद के लिए रामाधार सिंह, मृत्युंजय कुमार और अनुज सिंह ने पर्चा भरा है। सामान्य महिला सदस्य पद से बेला देवी और सोनी देवी ने नामांकन किया है। पिछड़ा वर्ग से रामप्रवेश यादव, अतिपिछड़ा वर्ग से गीता देवी, अनुसूचित जाति पुरुष कोटे से अशोक कुमार रवि और उत्तम राज देवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। बलिया पैक्स से सामान्य कोटि में सदस्य पद के लिए अरविंद सिंह, पिछड़ा वर्ग से कृष्णा महतो, अतिपिछड़ा वर्ग से राजेंद्र प्रजापति व अनुसूचित जाति कोटे से बैजंती देवी ौर भोला भुइंया ने नामांकन प्रपत्र जमा किया है। नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई, जिससे चुनावी माहौल जीवंत नजर आया। छह फरवरी को होगा मतदान बीडीओ प्रियांशु वसु ने आगे बताया कि 24 से 27 जनवरी के बीच नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसी दिन सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। छह फरवरी को सुबह 7:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन संध्या में मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के लोभ-लालच या प्रलोभन देकर प्रभावित करने वाले प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थकों के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *