बांका जिले में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में:11 नवंबर को होगा मतदान, अधिकारियों ने मॉक पोल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बांका जिले में चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में:11 नवंबर को होगा मतदान, अधिकारियों ने मॉक पोल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बांका में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिले की पांचों धोरैया, अमरपुर,बांका, बेलहर,कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होना है। डीएम और एसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण इसी क्रम में बांका के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने अमरपुर के शाहपुर स्थित पी.वी.एस. कॉलेज और सी.एम.एस. उच्च विद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर और कमिशनिंग कार्यों का निरीक्षण किया। मॉक पोल और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने मॉक पोल की तैयारी, वज्र गृह की सुरक्षा व्यवस्था, वाहन रखरखाव और पार्किंग सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने पर जोर डीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़, पारदर्शी और सुचारू बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती, सामग्री वितरण और वाहन आवागमन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शंभूगंज, और अनुमंडल पदाधिकारी, बांका सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कमिश्निंग का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य आगामी मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना है। बांका में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिले की पांचों धोरैया, अमरपुर,बांका, बेलहर,कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होना है। डीएम और एसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण इसी क्रम में बांका के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने अमरपुर के शाहपुर स्थित पी.वी.एस. कॉलेज और सी.एम.एस. उच्च विद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर और कमिशनिंग कार्यों का निरीक्षण किया। मॉक पोल और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने मॉक पोल की तैयारी, वज्र गृह की सुरक्षा व्यवस्था, वाहन रखरखाव और पार्किंग सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने पर जोर डीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़, पारदर्शी और सुचारू बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती, सामग्री वितरण और वाहन आवागमन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, शंभूगंज, और अनुमंडल पदाधिकारी, बांका सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कमिश्निंग का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य आगामी मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *