औरंगाबाद में सुही-बलिया पैक्स का चुनाव स्थगित:मतदाता सूची में विवाद को लेकर टला इलेक्शन, भरौंधा पैक्स में कल होगी वोटिंग

औरंगाबाद में सुही-बलिया पैक्स का चुनाव स्थगित:मतदाता सूची में विवाद को लेकर टला इलेक्शन, भरौंधा पैक्स में कल होगी वोटिंग

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुही और बलिया पैक्स का चुनाव मतदाता सूची को लेकर हुए विवाद के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में प्राधिकार की अधिसूचना संख्या 3319/30 दिसंबर 2025 जारी की गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और आपत्तियों के कारण ये फैसला लिया गया है। चुनाव स्थगन की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कुटुंबा की ओर से दोनों पैक्स के सभी अभ्यर्थियों को पत्र के माध्यम से देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। मतदान करने वाले सदस्यों में निराशा दिखी अचानक चुनाव स्थगित होने से संबंधित पैक्स के उम्मीदवारों और मतदान करने वाले सदस्यों में घोर निराशा देखी जा रही है। कई उम्मीदवारों ने कहा कि वे लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे थे, लेकिन अंतिम समय में चुनाव टलने से असमंजस की स्थिति बन गई है। मतदाता भी नई तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि मतदाता सूची विवाद का शीघ्र निपटारा कर चुनाव की नई तिथि घोषित की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित न हो। भरौंधा पैक्स में 2984 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा पैक्स में शुक्रवार यानी 6 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की शाम ही मतदान कर्मियों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गलत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी मतदान या वोट खरीद-बिक्री जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता बिना किसी दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। भरौंधा पंचायत के मिडिल स्कूल भरौंधा परिसर में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से लेकर संध्या 4:30 बजे तक मतदान होगा। 2 प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर नामांकन और स्क्रूटिनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार और नीतीश कुमार चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय तक प्रचार में जुटे रहे। गांव-टोले में जनसंपर्क, समर्थकों की बैठक और मतदाताओं से सीधा संवाद तेज हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन बहुद्देशीय भवन में मतों की गिनती कराई जाएगी। इस बार भरौंधा पैक्स में कुल 2984 मतदाता हैं, जो दोनों अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। समर्थकों के बीच उत्साह के साथ-साथ तनाव का माहौल भी देखा जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपसी टकराव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर, जहां एक ओर सुही और बलिया पैक्स के चुनाव स्थगित होने से निराशा का माहौल है। दूसरी ओर भरौंधा पैक्स में आज होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें शांतिपूर्ण मतदान और निष्पक्ष परिणाम पर टिकी हुई हैं। औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुही और बलिया पैक्स का चुनाव मतदाता सूची को लेकर हुए विवाद के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में प्राधिकार की अधिसूचना संख्या 3319/30 दिसंबर 2025 जारी की गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और आपत्तियों के कारण ये फैसला लिया गया है। चुनाव स्थगन की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कुटुंबा की ओर से दोनों पैक्स के सभी अभ्यर्थियों को पत्र के माध्यम से देने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। मतदान करने वाले सदस्यों में निराशा दिखी अचानक चुनाव स्थगित होने से संबंधित पैक्स के उम्मीदवारों और मतदान करने वाले सदस्यों में घोर निराशा देखी जा रही है। कई उम्मीदवारों ने कहा कि वे लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटे थे, लेकिन अंतिम समय में चुनाव टलने से असमंजस की स्थिति बन गई है। मतदाता भी नई तिथि की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि मतदाता सूची विवाद का शीघ्र निपटारा कर चुनाव की नई तिथि घोषित की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित न हो। भरौंधा पैक्स में 2984 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा पैक्स में शुक्रवार यानी 6 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की शाम ही मतदान कर्मियों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गलत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी मतदान या वोट खरीद-बिक्री जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता बिना किसी दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। भरौंधा पंचायत के मिडिल स्कूल भरौंधा परिसर में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से लेकर संध्या 4:30 बजे तक मतदान होगा। 2 प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की टक्कर नामांकन और स्क्रूटिनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार और नीतीश कुमार चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय तक प्रचार में जुटे रहे। गांव-टोले में जनसंपर्क, समर्थकों की बैठक और मतदाताओं से सीधा संवाद तेज हो गया है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन बहुद्देशीय भवन में मतों की गिनती कराई जाएगी। इस बार भरौंधा पैक्स में कुल 2984 मतदाता हैं, जो दोनों अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। समर्थकों के बीच उत्साह के साथ-साथ तनाव का माहौल भी देखा जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपसी टकराव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर, जहां एक ओर सुही और बलिया पैक्स के चुनाव स्थगित होने से निराशा का माहौल है। दूसरी ओर भरौंधा पैक्स में आज होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें शांतिपूर्ण मतदान और निष्पक्ष परिणाम पर टिकी हुई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *