सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न:सपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा, चकरनगर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजई

सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न:सपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा, चकरनगर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजई

इटावा के सैफई, भरथना, बढ़पुरा और चकरनगर ब्लाक में मंगलवार को सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखा प्रतिनिधि पद के चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान और मतगणना के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरे समय मौके पर तैनात रहे। चुनाव परिणामों में सैफई, भरथना और बढ़पुरा में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि चकरनगर ब्लाक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। भरथना: गोविंद यादव लगातार तीसरी बार प्रतिनिधि बने भरथना ब्लाक में सपा समर्थित गोविंद यादव ने लगातार तीसरी बार शाखा प्रतिनिधि पद पर जीत हासिल की।ब्लाक कार्यालय परिसर में हुए चुनाव में कुल 273 मतदाताओं ने मतदान किया। गोविंद यादव ने 19 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव के दौरान विधायक राघवेंद्र गौतम, ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। बढ़पुरा: चिम्मन सिंह की बड़ी जीत उदी क्षेत्र के बढ़पुरा विकास खंड में सपा समर्थित चिम्मन सिंह ने बड़ी जीत हासिल की। मतदान को लेकर सुबह से ही ब्लाक परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव और सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह पूरे समय निगरानी में डटी रहीं। सैफई: सपा की एकतरफा जीत सैफई में सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए आजादी के बाद पहली बार सीधे मतदान कराया गया।मतगणना शाम चार बजे के बाद शुरू हुई। इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतदान के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी और उनके एजेंट मतदान केंद्र पर नजर नहीं आए, जिससे दिनभर राजनीतिक चर्चाएं चलती रहीं। नामांकन के समय भाजपा की सक्रियता दिखाई दी थी, लेकिन नतीजों ने उसे पूरी तरह झुठला दिया। चकरनगर: अंगद सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित चकरनगर ब्लाक में दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद भाजपा समर्थित अंगद सिंह चौहान को निर्विरोध शाखा प्रतिनिधि घोषित किया गया।मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। सपा समर्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह यादव और उनकी पुत्रवधू गीता यादव का नामांकन निरस्त होने के चलते यह स्थिति बनी। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *