सुपौल में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:दूसरी घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, सड़क पार करते समय हादसा

सुपौल में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:दूसरी घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, सड़क पार करते समय हादसा

सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में सोमवार संध्या अलग-अलग सड़क हादसों में एक 65 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पहली घटना घीवहा वार्ड 10 में एसएच-91 पर हुई, जहां सड़क पार कर रही कुलिया देवी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पंचायत भवन के पास चलाती थीं चाय की दुकान मृतका की पहचान घीवहा निवासी जागेश्वर मंडल की पत्नी कुलिया देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पंचायत भवन के समीप चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। देर शाम दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी छातापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि सुपौल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और जो वाहन मिला वह भी रास्ते में कई बार खराब हुआ, जिससे इलाज में देरी हुई। वहीं, दूसरी घटना बैरिया स्थित मुरलीगंज कैनाल के 74 आरडी के पास हुई। यहां घीवहा निवासी 25 वर्षीय मोहन कुमार बाइक से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ मौजूद कृष्णा को भी हल्की चोटें आईं। मोहन को पहले सीएचसी छातापुर और फिर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से उसे विराटनगर के न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में सोमवार संध्या अलग-अलग सड़क हादसों में एक 65 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पहली घटना घीवहा वार्ड 10 में एसएच-91 पर हुई, जहां सड़क पार कर रही कुलिया देवी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पंचायत भवन के पास चलाती थीं चाय की दुकान मृतका की पहचान घीवहा निवासी जागेश्वर मंडल की पत्नी कुलिया देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पंचायत भवन के समीप चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। देर शाम दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी छातापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि सुपौल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और जो वाहन मिला वह भी रास्ते में कई बार खराब हुआ, जिससे इलाज में देरी हुई। वहीं, दूसरी घटना बैरिया स्थित मुरलीगंज कैनाल के 74 आरडी के पास हुई। यहां घीवहा निवासी 25 वर्षीय मोहन कुमार बाइक से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ मौजूद कृष्णा को भी हल्की चोटें आईं। मोहन को पहले सीएचसी छातापुर और फिर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से उसे विराटनगर के न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *