समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग लकड़ी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 26 साल पुराने मारपीट केस में कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान बथुआ गांव निवासी रमेश शर्मा(60) के तौर पर हुई है। रमेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2000 के आसपास लालबाबू शर्मा के साथ कारोबार को लेकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट से जमानत भी लिया था, लेकिन बाद में कोर्ट में पेश होना बंद कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का का वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासतमें जेल भेजा इस संबंध में पूसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रमेश शर्मा को उनके घर से परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया है। अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बेटों को कारोबार में मदद करते थे जानकारी के मुताबिक रमेश शर्मा के छह बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। उनके तीनों बेटे लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं और सभी विवाहित हैं। रमेश शर्मा अपने बेटों के व्यवसाय में सहयोग करते थे। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग लकड़ी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 26 साल पुराने मारपीट केस में कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान बथुआ गांव निवासी रमेश शर्मा(60) के तौर पर हुई है। रमेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2000 के आसपास लालबाबू शर्मा के साथ कारोबार को लेकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट से जमानत भी लिया था, लेकिन बाद में कोर्ट में पेश होना बंद कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का का वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासतमें जेल भेजा इस संबंध में पूसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रमेश शर्मा को उनके घर से परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया है। अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बेटों को कारोबार में मदद करते थे जानकारी के मुताबिक रमेश शर्मा के छह बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। उनके तीनों बेटे लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं और सभी विवाहित हैं। रमेश शर्मा अपने बेटों के व्यवसाय में सहयोग करते थे।


