शेखपुरा में किऊल-गयाजी रेलखंड पर चलने वाली गयाजी-झाझा पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग रेल यात्री बेहोशी की हालत में मिला। जीआरपी पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई घंटों के इलाज के बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस को जमालपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही जीआरपी थाना शेखपुरा पुलिस हरकत में आई। इंजन से तीन बोगी पीछे वाले डिब्बे की तलाशी ली गई, जहां बुजुर्ग अचेतावस्था में मिला। बेहोश यात्री को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया तत्काल जीआरपी पुलिस ने बेहोश यात्री को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। कई घंटों के उपचार के बाद बुजुर्ग को होश आया। बाद में उसकी पहचान जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार गांव निवासी सीतो सिंह के रूप में हुई। जीआरपी थाना शेखपुरा के थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान होने के बाद उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि बुजुर्ग ठंड की चपेट में आने के कारण यात्रा के दौरान बेहोश हो गए थे। शेखपुरा में किऊल-गयाजी रेलखंड पर चलने वाली गयाजी-झाझा पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग रेल यात्री बेहोशी की हालत में मिला। जीआरपी पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई घंटों के इलाज के बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस को जमालपुर कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा है। इस सूचना के बाद शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही जीआरपी थाना शेखपुरा पुलिस हरकत में आई। इंजन से तीन बोगी पीछे वाले डिब्बे की तलाशी ली गई, जहां बुजुर्ग अचेतावस्था में मिला। बेहोश यात्री को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया तत्काल जीआरपी पुलिस ने बेहोश यात्री को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। कई घंटों के उपचार के बाद बुजुर्ग को होश आया। बाद में उसकी पहचान जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार गांव निवासी सीतो सिंह के रूप में हुई। जीआरपी थाना शेखपुरा के थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान होने के बाद उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने आशंका जताई कि बुजुर्ग ठंड की चपेट में आने के कारण यात्रा के दौरान बेहोश हो गए थे।


