कटिहार के मनिहारी में बुजुर्ग की हत्या:धारदार हथियार से हमला, नए मकान में मिला शव, बेटे ने दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार के मनिहारी में बुजुर्ग की हत्या:धारदार हथियार से हमला, नए मकान में मिला शव, बेटे ने दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत स्थित महेशाडीह के वार्ड नंबर 9 में मंगलवार रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय महेश सिंह उर्फ महेश सिंह निषाद, पिता स्वर्गीय गणेश सिंह के रूप में हुई है। वह अपने नए मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि उन्होंने रात को अपने पिता को खाना दिया था और फिर अपने पुराने घर चले गए थे। अगली सुबह जब वह वापस लौटे, तो उनके पिता ने कमरा नहीं खोला। संदेह होने पर बबलू सिंह पिछले रास्ते से दीवार फांदकर अंदर गए, जहां उन्होंने अपने पिता को धारदार हथियार से मृत पाया। घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस, देखें तस्वीरें.. दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद और सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत स्थित महेशाडीह के वार्ड नंबर 9 में मंगलवार रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय महेश सिंह उर्फ महेश सिंह निषाद, पिता स्वर्गीय गणेश सिंह के रूप में हुई है। वह अपने नए मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि उन्होंने रात को अपने पिता को खाना दिया था और फिर अपने पुराने घर चले गए थे। अगली सुबह जब वह वापस लौटे, तो उनके पिता ने कमरा नहीं खोला। संदेह होने पर बबलू सिंह पिछले रास्ते से दीवार फांदकर अंदर गए, जहां उन्होंने अपने पिता को धारदार हथियार से मृत पाया। घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस, देखें तस्वीरें.. दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद और सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार दलबदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *