समस्तीपुर में 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या:पड़ोसी पर पीट-पीटकर मारने का आरोप; विरोध में आगजनी और 2 घंटे तक रोड जाम

समस्तीपुर में 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या:पड़ोसी पर पीट-पीटकर मारने का आरोप; विरोध में आगजनी और 2 घंटे तक रोड जाम

समस्तीपुर में शनिवार को जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विरोध में परिजनों ने पटोरी चलालशाही रोड पर जाम लगा दिया। आगजनी कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लंग गई। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सहनी(72) के तौर पर हुई है। घटना हलई थाना क्षेत्र के जोरपुरा गांव की है। घेरकर बेरहमी से मारा मौके पर मौजूद परिजनों ने कहा कि शनिवार को खेत देखने गए थे। रास्ते में पड़ोसी ने घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के ही लाल सहनी, सीताराम सहनी, मनोहर सहनी, सियाराम सहनी पर आरोप है। 24 घंटा के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 10 इंच जमीन को लेकर विवाद बहू ललिता देवी ने बताया कि 10 इंच जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसी लालो सहनी ने तीन महीने पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। पटोरी थाने में केस भी दर्ज कराया था। गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। मापी कराए जाने के बाद भी बाउंड्री वॉल करा लिया था। अकेला देखकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा वहीं, इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समस्तीपुर में शनिवार को जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विरोध में परिजनों ने पटोरी चलालशाही रोड पर जाम लगा दिया। आगजनी कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लंग गई। आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पहचान सुरेंद्र सहनी(72) के तौर पर हुई है। घटना हलई थाना क्षेत्र के जोरपुरा गांव की है। घेरकर बेरहमी से मारा मौके पर मौजूद परिजनों ने कहा कि शनिवार को खेत देखने गए थे। रास्ते में पड़ोसी ने घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के ही लाल सहनी, सीताराम सहनी, मनोहर सहनी, सियाराम सहनी पर आरोप है। 24 घंटा के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 10 इंच जमीन को लेकर विवाद बहू ललिता देवी ने बताया कि 10 इंच जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। पड़ोसी लालो सहनी ने तीन महीने पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। पटोरी थाने में केस भी दर्ज कराया था। गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। मापी कराए जाने के बाद भी बाउंड्री वॉल करा लिया था। अकेला देखकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा वहीं, इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *