सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत:भागलपुर में साइकिल सवार को बाइक ने मारी थी ठोकर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत:भागलपुर में साइकिल सवार को बाइक ने मारी थी ठोकर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भागलपुर में 28 जनवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान एकचरी रसलपुर थाना क्षेत्र के चाय टोला निवासी 65 साल के सुग्रीव मंडल के रूप में हुई है। उनकी मौत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में हुई। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुग्रीव मंडल साइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुग्रीव मंडल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी। लगभग एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद बुधवार को सुग्रीव मंडल ने दम तोड़ दिया। खेती-बाड़ी कर जीवन चलाते थे सुग्रीव मंडल अपने परिवार के मुखिया थे और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। उनके तीन बेटे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में तैनात बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। भागलपुर में 28 जनवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान एकचरी रसलपुर थाना क्षेत्र के चाय टोला निवासी 65 साल के सुग्रीव मंडल के रूप में हुई है। उनकी मौत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में हुई। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सुग्रीव मंडल साइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुग्रीव मंडल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी। लगभग एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद बुधवार को सुग्रीव मंडल ने दम तोड़ दिया। खेती-बाड़ी कर जीवन चलाते थे सुग्रीव मंडल अपने परिवार के मुखिया थे और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। उनके तीन बेटे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में तैनात बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *