सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के वार्ड-7 में वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। चचेरे भाइयों के बीच टाट (घेराबंदी) लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भागवत राम (पिता- भूमि राम) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भागवत राम का अपने चचेरे भाई शिव प्रसाद राम के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब टाट लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हमला कर दिया आरोप है कि विवाद के दौरान शिव प्रसाद राम, कौशल राम सहित अन्य परिजनों ने मिलकर भागवत राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में भागवत राम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल भागवत राम को इलाज के लिए रानीगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की मृतक की पुत्री सुलेखा देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, जदिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के वार्ड-7 में वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। चचेरे भाइयों के बीच टाट (घेराबंदी) लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भागवत राम (पिता- भूमि राम) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भागवत राम का अपने चचेरे भाई शिव प्रसाद राम के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब टाट लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। लाठी-डंडों से हमला कर दिया आरोप है कि विवाद के दौरान शिव प्रसाद राम, कौशल राम सहित अन्य परिजनों ने मिलकर भागवत राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में भागवत राम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल भागवत राम को इलाज के लिए रानीगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की मृतक की पुत्री सुलेखा देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, जदिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


