सहरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पत्नी के इलाज का रिपोर्ट देने गए थे पटना, वापस घर लौटते समय हादसा

सहरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पत्नी के इलाज का रिपोर्ट देने गए थे पटना, वापस घर लौटते समय हादसा

सहरसा में मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी सतेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। सतेंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी के इलाज से संबंधित चिकित्सकीय कागजात पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान पहुंचाने के बाद ट्रेन से लौट रहे थे। मंगलवार को वे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से ऑटो रिक्शा लेकर सोनवर्षा राज की ओर जा रहे थे। पैदल घर जाने के दौरान हादसा बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में सोनवर्षा–सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 पर तिलावे नदी के समीप तीन मुहानी मोड़ के पास ऑटो चालक ने उन्हें उतार दिया। सतेंद्र प्रसाद सिंह सुगमा चौक की ओर पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तिलावे नदी के पास एक अज्ञात और बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतेंद्र प्रसाद सिंह को सोनवर्षा राज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस CCTV कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहरसा में मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी सतेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। सतेंद्र प्रसाद सिंह अपनी पत्नी के इलाज से संबंधित चिकित्सकीय कागजात पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान पहुंचाने के बाद ट्रेन से लौट रहे थे। मंगलवार को वे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से ऑटो रिक्शा लेकर सोनवर्षा राज की ओर जा रहे थे। पैदल घर जाने के दौरान हादसा बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में सोनवर्षा–सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 पर तिलावे नदी के समीप तीन मुहानी मोड़ के पास ऑटो चालक ने उन्हें उतार दिया। सतेंद्र प्रसाद सिंह सुगमा चौक की ओर पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तिलावे नदी के पास एक अज्ञात और बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतेंद्र प्रसाद सिंह को सोनवर्षा राज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस CCTV कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *