जमुई में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:नाती के साथ बेटी के घर चाय गांव जा रही थी, ड्राइवर भागा

जमुई में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:नाती के साथ बेटी के घर चाय गांव जा रही थी, ड्राइवर भागा

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने नानी-नाती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 66 वर्षीय मानीका देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल है। यह घटना नागी डैम के पीछे कारा पत्थर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मानीका देवी (पति स्व. पूरन रविदास), निवासी कराहरहा, अपने नाती बबलू दास के साथ शाम के समय अपनी बेटी के घर चाय गांव जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तुरंत दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक बबलू दास की हालत गंभीर बताई। गंभीर रूप से घायल मानीका देवी ने इलाज के दौरान सुबह दम तोड़ दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने नानी-नाती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 66 वर्षीय मानीका देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल है। यह घटना नागी डैम के पीछे कारा पत्थर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मानीका देवी (पति स्व. पूरन रविदास), निवासी कराहरहा, अपने नाती बबलू दास के साथ शाम के समय अपनी बेटी के घर चाय गांव जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तुरंत दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक बबलू दास की हालत गंभीर बताई। गंभीर रूप से घायल मानीका देवी ने इलाज के दौरान सुबह दम तोड़ दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *