समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। मृतक रामाश्रय राय(75) सुपौल गांव वार्ड नं-7 के रहने वाले थे। घटना अंगार थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने बतलाया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास शव मिला। काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पेट और कमर में बेल्ट लगा हुआ था। उन्हें कम सुनाई देता था। आंखों में भी दिक्कत थी।
पोस्टमार्टम कराने से इनकार मामले की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह और एसआई बीरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। थाने में उनके बड़े बेटे शंभू राय ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है। भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि बैजू राय, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान, अरुण पासवान, अजित कुमार राय, पूर्व सरपंच राम बाबू सहनी, कपिलेश्वर पासवान, दिलीप राय समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। मृतक रामाश्रय राय(75) सुपौल गांव वार्ड नं-7 के रहने वाले थे। घटना अंगार थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने बतलाया कि काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास शव मिला। काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पेट और कमर में बेल्ट लगा हुआ था। उन्हें कम सुनाई देता था। आंखों में भी दिक्कत थी।
पोस्टमार्टम कराने से इनकार मामले की जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह और एसआई बीरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। थाने में उनके बड़े बेटे शंभू राय ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है। भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि बैजू राय, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान, अरुण पासवान, अजित कुमार राय, पूर्व सरपंच राम बाबू सहनी, कपिलेश्वर पासवान, दिलीप राय समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है।


