भोपाल में लिफ्ट के गड्ढे में गिरे बुजुर्ग की मौत:8 दिन तक शव के ऊपर से चलती रही लिफ्ट, तेज बदबू आने पर मिली बॉडी

भोपाल में लिफ्ट के गड्ढे में गिरे बुजुर्ग की मौत:8 दिन तक शव के ऊपर से चलती रही लिफ्ट, तेज बदबू आने पर मिली बॉडी

भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित चिनार ड्रीम सिटी की लिफ्ट की डक्ट से एक बुजुर्ग चौथी फ्लोर से डक्ट से जमीन पर आ गिरे। लिफ्ट 8 दिनों तक उनकी बॉडी को कुचलते हुए ऊपर नीचे होती रही। बदबू आने पर लिफ्ट की डक्ट को जब चेक कराया गया तब बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मिसरोद थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 10 जनवरी को हो गए थे लापता
पुलिस के मुताबिक 77 वर्षीय प्रीतम गिरी गोस्वामी फ्लैट नंबर D304 में बेटे के साथ रहते थे। 10 जनवरी को वह रहस्यमयी हालातों में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी। तमाम रिश्तेदारों और परिचितों के घर तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था। शनिवार की रात उनके अपार्टमेंट के लिफ्ट के गड्ढे से तेज बदबू आ रही थी। तब टेक्नीशियन को बुलाकर लिफ्ट के गड्ढे को चेक कराया गया। जहां से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। परिजनों ने कपड़े और चप्पलों के आधार पर उनकी पहचान की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रहवासी बोले- घर के सामने खुली लिफ्ट की डक
मामले को लेकर अपार्टमेंट के रहवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस फ्लोर तक लिफ्ट जाती ही नहीं वहां के भी गेट खुला जाया करते थे। बुजुर्ग के घर के सामने भी लिफ्ट की डक खुली हुई थी जिसे पूरा हादसा हुआ। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद आगे की कार्रवाई
पूरे मामले को लेकर टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया है। परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सके हैं। परिजनों के डिटेल बयान और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *