नवादा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:जमीन विवाद में चचेरे भाइयों से झगड़ा, पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा

नवादा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:जमीन विवाद में चचेरे भाइयों से झगड़ा, पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा

बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार को वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय उमा राम की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार ने अपने चचेरे चाचा अरविंद कुमार और अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अजय के अनुसार, उनके पिता उमा राम और चाचा अरविंद कुमार के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तब उनके पिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उमा राम की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इधर बता दे कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के तमाम लोग सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि पूर्व में भी चार दिन पहले ही विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लिखित आवेदन थाना को दी गई थी। लेकिन फिर से यह विवाद हुआ और एक व्यक्ति की हत्या कर देने की बात सामने निकल कर आई है। बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार को वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में हुई, जहां लगभग 60 वर्षीय उमा राम की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार ने अपने चचेरे चाचा अरविंद कुमार और अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अजय के अनुसार, उनके पिता उमा राम और चाचा अरविंद कुमार के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि जब घर में कोई नहीं था, तब उनके पिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उमा राम की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इधर बता दे कि इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के तमाम लोग सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि पूर्व में भी चार दिन पहले ही विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लिखित आवेदन थाना को दी गई थी। लेकिन फिर से यह विवाद हुआ और एक व्यक्ति की हत्या कर देने की बात सामने निकल कर आई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *