ग्वालियर में शुक्रवार रात एक 95वें साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। बुजुर्ग ने अपने पेट पर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल टिकाकर ट्रिगर दबा दिया था। मृतक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें बड़ी बहू की प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस ने प्रताड़ना की जांच की तो खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग ससुर को उसकी बड़ी बहू सुनीता खाने में अलग से दोगुनी मिर्च डालकर देती थी। इतना ही नहीं बहू सोने नहीं देती थी। यदि वह बेटों से शिकायत करे तो अकेले में पीटती थी। हर दिन उसके साथ ऐसा होता था। जिस दिन यह कदम उठाया था उस दिन भी बहू ने प्रताड़ित किया था। पुलिस जल्द ही इसमें मृतक की बड़ी बहू को आरोपी बनाकर मामला दर्ज करेगी। पुलिस पता कर रही है बहू की भूमिका
बुजुर्ग के सुसाइड केस में अब पुलिस ने पूरी तरह मन बना लिया है कि घर में जिस-जिसने भी बुजुर्ग को प्रताड़ित किया था उसका नाम एफआईआर में दर्ज किया जाएगा। अभी पुलिस मृतक की बड़ी बहू सुनीता की भूमिका का पता लगा रही है। जांच में यह तो खुलासा हो गया है कि बड़ी बहू बुजुर्ग ससुर को समय पर खाना नहीं देती थी। खाना मांग-मांगकर थक जाता था तो खाना मिलता था। खाने में नमक और मिर्ची ऊपर से ज्यादा डालकर दी जाती थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा भी था कि अब उससे बहू की प्रताड़ना झिल नहीं रही है। उसकी मरने की उम्र तो नहीं है, लेकिन और कोई रास्ता नहीं बचा है। कुर्सी पर बैठे और पेट पर टिकाई राइफल
बुजुर्ग ने कुर्सी पर बैठकर जमीन पर राइफल टिकाई और पेट पर उसकी नाली रख कर ट्रिगर दबाया था। जिससे गोली उनके पेट में लगकर आर-पार निकल गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक जांच भी कराई है। ऐसे समझिए पूरा मामला
थाटीपुर थाना क्षेत्र के 80-A नेहरू कॉलोनी निवासी 95 वर्षीय रामाधार पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक हैं। उनकी पीएनटी कॉलोनी में दूध डेयरी है। अभी डेयरी को उनका बेटा सुरेश चंद्र गुप्ता संचालित करता है। शुक्रवार रात वह अपने कमरे में थे और परिजन अपने-अपने काम में लगे थे। तभी अचानक उनके कमरें से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में दौड़े तो अंदर रामाधार खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। परिजन ने उनकी नब्ज टटोली तो पता चला कि बुजुर्ग का देहांत हो गया है। तुरंत ही मामले की सूचना सुरेश चंद्र को दी। घटना का पता चलते ही सुरेश चंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। ये खबर भी पढ़ें…
ग्वालियर में बुजुर्ग ने गोली मारकर आत्महत्या की ग्वालियर में 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार रात की है। गोली पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकल गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।पूरी खबर पढ़ें


