उन्नाव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, चालक फरार

उन्नाव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, चालक फरार

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना महेश खेड़ा और दलायन खेड़ा के बीच हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बृजलाल (75) पुत्र स्वर्गीय होरी लाल के रूप में हुई है, जो गंज मुरादाबाद, बांगरमऊ के निवासी थे। वह इन दिनों गंगाघाट थाना क्षेत्र के संता खेड़ा में अपनी बेटी के पास रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, बृजलाल किसी काम से ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे। महेश खेड़ा और दलायन खेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और बृजलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजलाल कानपुर में चप्पल बनाने का काम करते थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अधिक उम्र के बावजूद वह आत्मनिर्भर रहना पसंद करते थे। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *