औरंगाबाद के तालाब में डूबने से एक 76 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान गांव निवासी जगन्नाथ यादव के रूप में हुई है। घटना आज सुबह की है। मामला रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के शिवा गम्हरिया गांव का है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जगन्नाथ यादव रोजाना अपने घर से अहले सुबह गांव से दक्षिण दिशा की ओर लगभग एक किलोमीटर दूर आहर तरफ टहलने जाते थे। मंगलवार को भी वे अपने घर से पैदल आहर तरफ टहलने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे बेकाबू होकर गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। तालाब से मिली लाश काफी देर तक जब वापस लौट कर घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को उनकी चिंता हुई और खोजबीन में जुट गए। कुछ घंटे बाद जब गांव के ही कुछ लोग आहर की तरफ गए, तो देखा कि तालाब में एक शव उपला रहा है। शव की पहचान होते ही परिजन रोने लगे। कुछ लोगों ने घटना की सूचना कासमा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर कासमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आहर में डूबे शव को बाहर निकाला। परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि शिवा गम्हरिया गांव में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद के तालाब में डूबने से एक 76 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान गांव निवासी जगन्नाथ यादव के रूप में हुई है। घटना आज सुबह की है। मामला रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के शिवा गम्हरिया गांव का है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जगन्नाथ यादव रोजाना अपने घर से अहले सुबह गांव से दक्षिण दिशा की ओर लगभग एक किलोमीटर दूर आहर तरफ टहलने जाते थे। मंगलवार को भी वे अपने घर से पैदल आहर तरफ टहलने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे बेकाबू होकर गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। तालाब से मिली लाश काफी देर तक जब वापस लौट कर घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को उनकी चिंता हुई और खोजबीन में जुट गए। कुछ घंटे बाद जब गांव के ही कुछ लोग आहर की तरफ गए, तो देखा कि तालाब में एक शव उपला रहा है। शव की पहचान होते ही परिजन रोने लगे। कुछ लोगों ने घटना की सूचना कासमा थाना की पुलिस को दी। सूचना पर कासमा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आहर में डूबे शव को बाहर निकाला। परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि शिवा गम्हरिया गांव में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


