मोगा में जहर पीने से बुजुर्ग की मौत:घरेलू परेशानी के चलते मा​नसिक तनाव में रहता था, गलती से जहरीली दवा पी लिया

मोगा में जहर पीने से बुजुर्ग की मौत:घरेलू परेशानी के चलते मा​नसिक तनाव में रहता था, गलती से जहरीली दवा पी लिया

मोगा जिले के कोकरी कलां गांव में जहरीली दवा पीने से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला गलती से जहरीली दवा के सेवन का बताया जा रहा है। थाना अजीतवाल के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घरेलू परेशानियों के चलते कुछ समय से तनाव में था। परिजनों के अनुसार उसने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *