शाजापुर | एकता गुप्र द्वारा आयोजित कन्याओं का निशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 2 मई को आयोजित किया जाएगा। एकता गुप्र अध्यक्ष हाजी सैयद वकार अली ने बताया गुप्र के तत्वावधान में निशुल्क 17वां सर्वधर्म विवाह एवं निकाह सम्मेलन के लिए एकता गुप्र के वरिष्ठ सरपरस्त काजी एहसानउल्ला की सदारत में बैठक आयोजित की गई। तय किया कि सम्मेलन 2 मई को दुर्गा मैरिज गार्डन लालघाटी शाजापुर पर आयोजित किया जाएगा।


