रेवाड़ी में महेश हत्याकांड का आठवां आरोपी गिरफ्तार:जमीनी विवाद के चलते पीट पीटकर की थी हत्या, सात पहले किए जा चुके काबू

रेवाड़ी की जाटुसाना पुलिस ने महेश हत्याकांड के आठवें आरोपी यशवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 10/11 दिसंबर की शाम नैनसुखपुरा में जमीनी विवाद के चलते घर में घसीटकर महेश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। 10/11 दिसंबर की रात की थी हत्या
जांच अधिकारी ने बताया नैनसुखपुरा निवासी मुखत्यार सिंह ने शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उनके और महाबीर के परिवार के बीच जमीनी विवाद चला रहा है। इसी विवाद में 10/11 की रात महेश खाना खाकर सोने जा रहा था। इसी दौरान महाबीर ने परिवार के साथ उसे घर में घसीट लिया। इसके बाद उसके पिटाई की। पता चलने के बाद जब परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया।
चोट लगने से बेहोश होकर गिरा था महेश
शिकायत में बताया कि पिटाई से चोट लगने के कारण महेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। जिसे घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में जाटुसाना पुलिस गांव नैनसुखपुरा निवासी नसीब, संदीप, महाबीर, रामकुमार, जगदीश, गजराज व धर्मेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी नैनसुखपुरा निवासी यशवीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *