लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की आठ उड़ानें रद्द:450 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड

लखनऊ एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की आठ उड़ानें रद्द:450 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड

ईरान पर हमले के बाद पैदा हुए तनाव का असर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों के लिए विमान सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी हैं। बृहस्पतिवार को दुबई, अबुधाबी और दम्माम जाने-आने वाली कुल आठ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 450 से अधिक टिकट रद्द, एयरलाइनों ने दिया रिफंड उड़ानें रद्द होने के बाद करीब 450 से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। एयरलाइनों की ओर से अब तक करीब सवा दो लाख रुपये का रिफंड जारी किया गया है। कई एयरलाइनों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य होते ही नई बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। पहले 17 उड़ानें प्रभावित, अब आठ रह गईं ईरान और दुबई के एयरस्पेस बंद होने के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। पहले लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए करीब 17 उड़ानें प्रभावित थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को इनकी संख्या घटकर आठ रह गई। हालांकि अभी भी पूरी तरह से उड़ान सेवा सामान्य नहीं हो सकी है। ये उड़ानें रहीं रद्द लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-193, अबुधाबी के लिए इंडिगो की उड़ान 6E-1415 और दम्माम के लिए इंडिगो की 6E-097 रद्द रही। वहीं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-1424, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-198, अबुधाबी से इंडिगो की 6E-1416, दम्माम से इंडिगो की 6E-098 और दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-194 भी निरस्त कर दी गईं। एयरपोर्ट पर जानकारी लेने के लिए भटकते रहे यात्री उड़ानें रद्द होने के बाद अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके परिजनों की भीड़ काउंटरों पर जानकारी लेने के लिए लगी रही। कई यात्री अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए एयरलाइन काउंटरों के चक्कर लगाते नजर आए। रिफंड को लेकर भी यात्रियों की परेशानी कई यात्रियों को रिफंड मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। धीरेंद्र सिंह ने दुबई से लखनऊ आने के लिए टिकट कराया था, लेकिन तीन मार्च को उनकी उड़ान रद्द होने के बाद से वह रिफंड के लिए परेशान हैं। इसी तरह मो. इखलाक अहमद ने रियाद के लिए टिकट कराया था। एयरस्पेस बंद होने से उनका टिकट भी रद्द हो गया, लेकिन अब तक पैसा वापस नहीं मिला है। एयरलाइन से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि रिफंड की रकम टिकट एजेंट के खाते में भेज दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *