बलौदाबाजार में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर:ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की दुआ मांगी

बलौदाबाजार में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर:ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की दुआ मांगी

बलौदाबाजार जिले में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान-उल-मुबारक के पाक महीने के रोज़े पूरे होने के बाद मुस्लिम समाज ने यह त्योहार खुशी से मनाया। सुबह से ही जिलेभर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बलौदाबाजार, पलारी, भाटापारा और सिमगा जैसे प्रमुख शहरों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ‘गुस्ल’ (स्नान) कर ईदगाहों का रुख किया। हजारों नमाजियों ने ईदगाहों और मस्जिदों में जमात के साथ विशेष नमाज अदा की। इस अवसर पर सभी ने देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने दी ईद की मुबारकबाद नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान चारों ओर “ईद मुबारक” के नारे गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ईदगाहों और मस्जिदों में कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाजियों को कोई असुविधा न हो। ईद-उल-फितर का यह पर्व खुशियों के साथ-साथ आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश लेकर आया। पूरे जिले में यह त्योहार सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *