आगर मालवा के सोयत कला थाना क्षेत्र में सोमवार रात इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। सालिया खेड़ी बस स्टैंड के पास कोटा की ओर से आ रहे एक आयशर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को खबर दी। 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने ग्रामीणों की मदद से घायल को सोयत कला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल युवक की पहचान जीरापुर के पास लक्ष्मणपुर निवासी पवन दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ा वाहन घटना की जानकारी मिलते ही सोयत कला थाना प्रभारी ने एक्टिव होते हुए थाने के सामने नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे आयशर वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


