नरकटियागंज में अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या:शव झाड़ियों में मिला, मौके से एक देशी कट्टा भी बरामद; जांच में FSL की टीम जुटी

नरकटियागंज में अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या:शव झाड़ियों में मिला, मौके से एक देशी कट्टा भी बरामद; जांच में FSL की टीम जुटी

बेतिया के नरकटियागंज में एक अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह उस समय हुई जब लोगों ने व्यवसायी का शव नरकटियागंज-भिखना ठोरी रेलखंड पर नंदपुर रेलवे ढाला के समीप झाड़ियों में देखा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान वार्ड संख्या सात निवासी विजय कुमार साह के रूप में हुई है। पान खाने की बात कह कर घर से निकला शख्स पत्नी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे विजय कुमार यह कहकर घर से निकले थे कि वे धर्मेंद्र की पान दुकान पर पान खाने जा रहे हैं। लेकिन, देर रात तक वे घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद शनिवार सुबह उनके शव मिलने की खबर आई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नंदपुर ढाला के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नवंबर में चाकू से हुआ था हमला वहीं हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध करते हुए हंगामा किया। मृतक की पत्नी माया मति देवी ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को भी विजय कुमार पर नरकटियागंज-भिखना ठोरी रेलखंड पर चाकू से हमला किया गया था। पत्नी ने आगे बतायाा कि उस हमले में विजय कुमार का पेट फाड़ दिया गया था। उस समय करीब पांच लाख रुपये खर्च कर किसी तरह उनकी जान बचाई गई थी।
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। बेतिया के नरकटियागंज में एक अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह उस समय हुई जब लोगों ने व्यवसायी का शव नरकटियागंज-भिखना ठोरी रेलखंड पर नंदपुर रेलवे ढाला के समीप झाड़ियों में देखा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान वार्ड संख्या सात निवासी विजय कुमार साह के रूप में हुई है। पान खाने की बात कह कर घर से निकला शख्स पत्नी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे विजय कुमार यह कहकर घर से निकले थे कि वे धर्मेंद्र की पान दुकान पर पान खाने जा रहे हैं। लेकिन, देर रात तक वे घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद शनिवार सुबह उनके शव मिलने की खबर आई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नंदपुर ढाला के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। नवंबर में चाकू से हुआ था हमला वहीं हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध करते हुए हंगामा किया। मृतक की पत्नी माया मति देवी ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को भी विजय कुमार पर नरकटियागंज-भिखना ठोरी रेलखंड पर चाकू से हमला किया गया था। पत्नी ने आगे बतायाा कि उस हमले में विजय कुमार का पेट फाड़ दिया गया था। उस समय करीब पांच लाख रुपये खर्च कर किसी तरह उनकी जान बचाई गई थी।
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *