नालंदा जिले के लिए ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अलग-अलग विभागों की ओर से संचालित विकासात्मक योजनाओं और निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े सभी कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचाने योजना में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी ने पंचाने सिंचाई योजना (गिरियक) के पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 59 किलोमीटर नहर में से 45 किलोमीटर में मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, कार्य की गति धीमी होने पर डीएम ने संवेदक को पर्याप्त मानव बल और मशीनरी लगाकर काम में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। राहत की बात यह है कि नूरसराय से हरनौत तक अधियारा नदी की उड़ाही एवं स्लूइस निर्माण, तथा सरमेरा के धनावाडीह- गोपालबाद जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा एकंगरसराय, हिलसा और करायपरसुराय प्रखंड में लोकाइन नदी के तटबंधों पर कटाव निरोधक कार्य 87 फीसदी पूरा हो चुका है। सरमेरा में बन रहे समेकित कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण भी 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सोहसराय हॉल्ट आरओबी का मामला रेलवे बोर्ड में लंबित जिले में सड़क और पुल-पुलियों के जाल को मजबूत करने की दिशा में भी काम जारी है। हिलसा बाईपास (पूर्वी) के 7 किलोमीटर लंबे पथ और आरओबी का निर्माण योजना के अनुरूप चल रहा है, जिसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। वहीं, शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सोहसराय हॉल्ट के पास आरओबी-सह-रोटरी का निर्माण रेलवे की ओर से किया जाना है। इसका प्रस्ताव पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अस्थावां-सकसोहरा पथ, एनएच-31 से तुंगी सड़क और बिहार-बख्तियारपुर पथ के चौड़ीकरण का कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। राजगीर में हसनपुर से खेल अकादमी तक एनएच-82 को फोर-लेन करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। पर्यटन विकास: राजगीर में ईको-टूरिज्म पर विशेष फोकस राजगीर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कई अहम कार्य हो रहे हैं। ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य प्रगति पर है। ईको-टूरिज्म के तहत जयप्रकाश उद्यान में पार्किंग व बाउंड्री वॉल तथा घोड़ा कटोरा में फेंसिंग का काम पूरा कर लिया गया है। ऐतिहासिक इंद्रसाल गुफा के पाथवे का निर्माण शुरू हो चुका है। पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनने वाले वेणुवन के लेजर लाइट एंड साउंड शो और बहुप्रतीक्षित डायनासोर पार्क के निर्माण के लिए वन विभाग की उच्च स्तरीय समिति द्वारा निविदा की प्रक्रिया की जा रही है। प्रखंड कार्यालयों के निर्माण में भूमि विवाद बन रहा रोड़ा जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण होना है। इस्लामपुर और हरनौत में भवन का फाउंडेशन कार्य प्रगति पर है। लेकिन, चंडी और रहुई में पुराने जर्जर भवनों को तोड़ने और पेड़-पौधों को हटाने की प्रक्रिया के कारण निर्माण कार्य शुरू होने में बाधा आ रही है, जिसे जल्द सुलझाने के लिए बीडीओ को पत्राचार किया गया है। गिरियक और अस्थावां के भवनों का प्रस्ताव मूल्यांकन के लिए पटना भेजा गया है। नालंदा जिले के लिए ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अलग-अलग विभागों की ओर से संचालित विकासात्मक योजनाओं और निर्माण कार्यों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े सभी कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचाने योजना में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी ने पंचाने सिंचाई योजना (गिरियक) के पुनर्स्थापन कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 59 किलोमीटर नहर में से 45 किलोमीटर में मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, कार्य की गति धीमी होने पर डीएम ने संवेदक को पर्याप्त मानव बल और मशीनरी लगाकर काम में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। राहत की बात यह है कि नूरसराय से हरनौत तक अधियारा नदी की उड़ाही एवं स्लूइस निर्माण, तथा सरमेरा के धनावाडीह- गोपालबाद जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा एकंगरसराय, हिलसा और करायपरसुराय प्रखंड में लोकाइन नदी के तटबंधों पर कटाव निरोधक कार्य 87 फीसदी पूरा हो चुका है। सरमेरा में बन रहे समेकित कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण भी 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सोहसराय हॉल्ट आरओबी का मामला रेलवे बोर्ड में लंबित जिले में सड़क और पुल-पुलियों के जाल को मजबूत करने की दिशा में भी काम जारी है। हिलसा बाईपास (पूर्वी) के 7 किलोमीटर लंबे पथ और आरओबी का निर्माण योजना के अनुरूप चल रहा है, जिसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। वहीं, शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सोहसराय हॉल्ट के पास आरओबी-सह-रोटरी का निर्माण रेलवे की ओर से किया जाना है। इसका प्रस्ताव पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अस्थावां-सकसोहरा पथ, एनएच-31 से तुंगी सड़क और बिहार-बख्तियारपुर पथ के चौड़ीकरण का कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। राजगीर में हसनपुर से खेल अकादमी तक एनएच-82 को फोर-लेन करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। पर्यटन विकास: राजगीर में ईको-टूरिज्म पर विशेष फोकस राजगीर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कई अहम कार्य हो रहे हैं। ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य प्रगति पर है। ईको-टूरिज्म के तहत जयप्रकाश उद्यान में पार्किंग व बाउंड्री वॉल तथा घोड़ा कटोरा में फेंसिंग का काम पूरा कर लिया गया है। ऐतिहासिक इंद्रसाल गुफा के पाथवे का निर्माण शुरू हो चुका है। पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बनने वाले वेणुवन के लेजर लाइट एंड साउंड शो और बहुप्रतीक्षित डायनासोर पार्क के निर्माण के लिए वन विभाग की उच्च स्तरीय समिति द्वारा निविदा की प्रक्रिया की जा रही है। प्रखंड कार्यालयों के निर्माण में भूमि विवाद बन रहा रोड़ा जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण होना है। इस्लामपुर और हरनौत में भवन का फाउंडेशन कार्य प्रगति पर है। लेकिन, चंडी और रहुई में पुराने जर्जर भवनों को तोड़ने और पेड़-पौधों को हटाने की प्रक्रिया के कारण निर्माण कार्य शुरू होने में बाधा आ रही है, जिसे जल्द सुलझाने के लिए बीडीओ को पत्राचार किया गया है। गिरियक और अस्थावां के भवनों का प्रस्ताव मूल्यांकन के लिए पटना भेजा गया है।


