जयपुर में बढ़ती समस्याओं को लेकर अब लोग सीधे दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट के माध्यम से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। कचरे के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और जर्जर सड़कों से जुड़ी शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर गंदा पानी भरने से बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ है, वहीं टूटी और खुदी सड़कों के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। भास्कर एप पर शिकायतें दर्ज होते ही कई मामलों में संबंधित विभागों ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे आमजन को समाधान की उम्मीद जगी है। 15 दिन से खुदी पड़ी सड़क, अंधेरे में हादसे का डर
जगतपुरा क्षेत्र से विकेश ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके इलाके में पिछले 15 दिनों से सड़क खुदी हुई पड़ी है। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खुदी सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। औद्योगिक क्षेत्र में कचरे के ढेर को लगाई जा रही आग
सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से कुलदीप ने बताया कि उनके इलाके में लंबे समय से कचरे की गंभीर समस्या बनी हुई है। खाली जगहों पर लगातार कचरा डाला जा रहा है और कई बार उसमें आग भी लगा दी जाती है। इससे पूरे क्षेत्र में धुआं फैल जाता है, जिससे उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों और स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सीवर ओवरफ्लो, बदबू से लोग बेहाल
हरमाड़ा क्षेत्र से प्रदीप ने शिकायत की कि उनके इलाके में सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने से आसपास गंदगी फैल गई है। लगातार बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। खराब सड़क से आवाजाही में दिक्कत
रामगढ़ मोड़ क्षेत्र से इमरान ने बताया कि खंडेलवाल पवित्र भोजनालय के पास की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन फिसलने और हादसे जैसी स्थिति भी बन जाती है। खुला पड़ा सीवर ढक्कन, समाधान के बाद राहत
झोटवाड़ा क्षेत्र से दीपक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुरलीपुरा स्थित प्लॉट नंबर-5 के सामने सीवर चेंबर का ढक्कन खुला पड़ा हुआ है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ था। मामला भास्कर समाधान सेगमेंट पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत टीम भेजी और खुले सीवर चेंबर को सुरक्षित तरीके से बंद कराया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 3-4 घंटे में हटाया गया कचरे का ढेर
अजमेर पुलिया के पास जय अंबे कॉलोनी से ताराशंकर ने क्षेत्र में कचरे का बड़ा ढेर जमा होने की शिकायत की थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होते ही महज 3–4 घंटे के भीतर सफाई टीम मौके पर पहुंची और कचरे का ढेर हटाकर पूरे इलाके की सफाई करवाई गई। आज के ‘पब्लिक के स्टार’: स्वास्थ्य निरीक्षक विजय नकवाल
जय अंबे कॉलोनी में कचरे की समस्या पर स्वास्थ्य निरीक्षक विजय नकवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत सफाई कार्य शुरू करवाया। उनकी तत्परता से कुछ ही समय में कचरा हटाया गया और क्षेत्र को साफ किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें ‘पब्लिक के स्टार’ बताया। पब्लिक को वॉयस दे रहा भास्कर समाधान
दैनिक भास्कर डिजिटल पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रेस्पोंस के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 2.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 3.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 4.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग 6.भास्कर के नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी 7.जयपुर में अपने इलाके की समस्याएं सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाएं:भास्कर एप पर लॉन्च हुआ नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’, अब प्रमुखता से उठाई जाएंगी जनसमस्याएं 8.भास्कर एप पर जन समस्याओं के समाधान का सेगमेंट लॉन्च:जलदाय, यूडीएच और गृह राज्यमंत्री ने की शुरुआत; कहा- अधिकारी जिम्मेदार बनेंगे, सरकार और आमजन जुड़ेंगे


