दौसा में 2 घंटे घने कोहरे का असर:बारिश के बाद सर्दी ने फिर से जोर पकड़ा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दौसा में 2 घंटे घने कोहरे का असर:बारिश के बाद सर्दी ने फिर से जोर पकड़ा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दौसा जिले में बीते दो दिन हुई बारिश के बाद गुरूवार को घना कोहरा छाया। सुबह करीब 2 घंटे तक कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि 8 बजे धूप में तेजी आने के साथ मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इससे लोगों ने राहत महसूस की। ​यहां बारिश के बाद सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सर्द हवा के चलते न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में 8 डिग्री की गिरावट ऐसे में बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री से गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहने से तापमान में बढोतरी होने से सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजस्थान में नहीं रहेगा। अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *