समस्तीपुर में ठंड का असर कम, धूप खिलने से राहत:पछिया हवा चलने से सुबह में कनकनी बरकरार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

समस्तीपुर में ठंड का असर कम, धूप खिलने से राहत:पछिया हवा चलने से सुबह में कनकनी बरकरार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

समस्तीपुर में बसंत पंचमी पर मौसम साफ है। धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान 24 डिग्री को पार कर गया है। जिससे दोपहर के समय में गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि करीब 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा चल रही है। जिसके चलते सुबह में कनकनी बनी हुई है। मौसम साफ होने से खेतों में लगे सरसों के पौधों में फूल खिल चुके हैं। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 24.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी रही, जबकि दोपहर में 55% रिकॉर्ड की गई। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मक्का की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। सिंचाई के बाद 25 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें। जिससे कम तापमान और शीतलहर से फसल को हुए नुकसान को काम किया जा सकेगा। पिछात बुआई की गई गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण को प्राथमिकता दें। रोपाई कार्य के लिए खेत को तैयार करें। खेतों की जुताई के समय 15 से 20 टन सड़ी हुई गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर डालें। इससे भूमि की जलधारण क्षमता एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। आलू की तैयार फसल की खुदाई कर लें। बीज वाली फसल में ऊपरी लत्तियों की कटाई करें। खुदाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। आलू की फसल में कजरा पिल्लू की नियमित निगरानी करें। समस्तीपुर में बसंत पंचमी पर मौसम साफ है। धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान 24 डिग्री को पार कर गया है। जिससे दोपहर के समय में गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि करीब 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा चल रही है। जिसके चलते सुबह में कनकनी बनी हुई है। मौसम साफ होने से खेतों में लगे सरसों के पौधों में फूल खिल चुके हैं। पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 24.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी रही, जबकि दोपहर में 55% रिकॉर्ड की गई। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम साफ रहेगा, जबकि सुबह में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मक्का की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। सिंचाई के बाद 25 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें। जिससे कम तापमान और शीतलहर से फसल को हुए नुकसान को काम किया जा सकेगा। पिछात बुआई की गई गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण को प्राथमिकता दें। रोपाई कार्य के लिए खेत को तैयार करें। खेतों की जुताई के समय 15 से 20 टन सड़ी हुई गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर डालें। इससे भूमि की जलधारण क्षमता एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। आलू की तैयार फसल की खुदाई कर लें। बीज वाली फसल में ऊपरी लत्तियों की कटाई करें। खुदाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। आलू की फसल में कजरा पिल्लू की नियमित निगरानी करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *