शिवहर में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय ठंड का असर अधिक है, और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। शिवहर के जीरो माइल क्षेत्र में भी कोहरे की मोटी चादर देखी जा सकती है। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसके चलते सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम बढ़ती ठंड का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का उपयोग कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। छोटे दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों को भी इस ठंड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की आशंका है। शिवहर में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय ठंड का असर अधिक है, और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। शिवहर के जीरो माइल क्षेत्र में भी कोहरे की मोटी चादर देखी जा सकती है। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसके चलते सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम बढ़ती ठंड का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का उपयोग कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। छोटे दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों को भी इस ठंड के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की आशंका है।


