गयाजी में ठंड का असर बरकरार:घना कोहरा और सर्द पछिया हवा से बढ़ी परेशानी, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी में ठंड का असर बरकरार:घना कोहरा और सर्द पछिया हवा से बढ़ी परेशानी, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी में ठंड का प्रकोप जारी है। तीन दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को सुबह से ही ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को मौसम ऐसा रहा, मानो कोल्ड डे एक बार फिर से दस्तक दे गया हो। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां 21.6 डिग्री पर था। वहीं, शनिवार को सीधा 15.8 डिग्री पर आ गिरा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। पछिया हवा से बढ़ी परेशानी सुबह से ही सर्द पछुआ चलती रही। धूप नहीं निकली। लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे के चलते सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। उसी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। पछिया हवा की वजह से बिहार में सर्द हवा का प्रवेश हो गया है। फिलहाल बादल छाए रहेंगे। आने वाले दो दिनों में रात में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। 29 दिसंबर को सीजन का सबसे सर्द दिन मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा था। उस दिन अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद 30 दिसंबर को पारा 18.5, 31 दिसंबर को 20.5 और 1 जनवरी को 23.0 डिग्री तक पहुंच गया। 2 जनवरी को हल्की गिरावट के साथ 21.6 रहा। लेकिन शनिवार से फिर ठंड बढ़ गई है। गयाजी में ठंड का प्रकोप जारी है। तीन दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को सुबह से ही ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को मौसम ऐसा रहा, मानो कोल्ड डे एक बार फिर से दस्तक दे गया हो। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां 21.6 डिग्री पर था। वहीं, शनिवार को सीधा 15.8 डिग्री पर आ गिरा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। पछिया हवा से बढ़ी परेशानी सुबह से ही सर्द पछुआ चलती रही। धूप नहीं निकली। लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे के चलते सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। उसी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। पछिया हवा की वजह से बिहार में सर्द हवा का प्रवेश हो गया है। फिलहाल बादल छाए रहेंगे। आने वाले दो दिनों में रात में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट संभव है। 29 दिसंबर को सीजन का सबसे सर्द दिन मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा था। उस दिन अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद 30 दिसंबर को पारा 18.5, 31 दिसंबर को 20.5 और 1 जनवरी को 23.0 डिग्री तक पहुंच गया। 2 जनवरी को हल्की गिरावट के साथ 21.6 रहा। लेकिन शनिवार से फिर ठंड बढ़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *