MP में 16 और 17 जनवरी को होगा एजुकेशनल ओलम्पियाड:2 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

MP में 16 और 17 जनवरी को होगा एजुकेशनल ओलम्पियाड:2 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, सभी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 2 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए जिला स्‍तरीय (द्वितीय चरण) एजुकेशनल ओलम्पियाड का आयोजन 16 और 17 जनवरी को किया जा रहा है। इससे जुड़ी परीक्षा प्रदेश के हर एक विकासखंड मुख्‍यालय पर होगी। इस शैक्षिक ओलम्पियाड में जनशिक्षा केन्‍द्र स्‍तर के लगभग 2 लाख विजेता स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे। जनशिक्षा केन्द्र स्तर की परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर को किया गया था। हर केंद्र से 62 स्टूडेंट्स चुने गए
संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि जन शिक्षा केन्‍द्र स्‍तरीय ओलम्पियाड के बाद जिला स्‍तरीय ओलम्पियाड के लिए सभी जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 और 3 के तीनों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित) के चार-चार टॉपर विद्यार्थी तथा कक्षा 4 और 5 से चारों विषयों (अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, पर्यावरण) के टॉपर चार-चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, कक्षा 6 से 8 के जनशिक्षा केन्द्र स्तर से सर्वाधिक अंकों के आधार पर हर सब्जेक्ट से 6-6 स्टूडेंट्स के रूप में एक जनशिक्षा 62 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय ओलंपियाड के ल‍िए किया गया है। जन शिक्षा केन्‍द्र स्‍तर के ओलम्पियाड में शामिल लगभग 14 लाख 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों में से लगभग 2 लाख विद्यार्थी जिला स्‍तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के लि‍ए चयनित हुए हैं। ओलम्‍प‍ियाड प्रतियोगिता की समय सारिणी संचालन के लिए कलेक्‍टर्स को निर्देश जारी राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित ओलम्पियाड प्रतियोगिता OMR शीट आधारित है। प्रतियोगिता विकासखंड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा स्थल तक परिवहन, स्वल्पाहार और भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की गई हैं। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द ने ओलंपियाड परीक्षाओं के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी जिला कलेक्‍टर्स को पत्र माध्‍यम से निर्देश जारी किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *