हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के माध्यम से बुनियादी खेल ढांचे को विकसित करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। जिस पर सभी स्कूल मुखियाओं को अपने इस पर अपडेट करनी होगी। जिसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेल अवसंरचना (Infrastructure) और गतिविधियों को डिजिटल बनाने के लिए एक नया स्पोर्ट्स डाटा पोर्टल लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य सभी सरकारी स्कूलों में खेल के मैदान, उपकरणों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की उपलब्धता का ऑनलाइन आंकलन करना है। इससे खेल सुविधाओं में सुधार और बेहतर प्रतिभाओं की पहचान की जा सकेगी। स्पोर्ट्स डाटा पोर्टल की मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य: समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया
पोर्टल भरने से संबंधित किसी भी तकनीकी कठिनाई या प्रश्न के मामले में, सरकारी स्कूल educonditionaryhrycca1@gmail.com पर एक ईमेल भेज सकते हैं या सभी कार्य दिवसों पर सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच हेल्पडेस्क 0172-5049801 पर संपर्क कर सकते हैं। स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे हेल्पडेस्क से संपर्क करते समय अपना स्कूल कोड संभाल कर रखें। प्रदेश के 20 स्कूलों में बनेंगे एक्सीलेंस सेंटर हरियाणा सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। शिक्षा विभाग ने राज्य के हर जिले में ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर’ खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस पहल के तहत जिला स्तर पर पीएमश्री (PM SHRI) और मॉडल संस्कृति स्कूलों का चयन किया गया है, जिन्हें मॉडर्न खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रदेश के 5 स्कूलों में कुश्ती व 5 में बॉक्सिंग व 4 स्कूलों में बैडमिंटन के एक्सीलेंस सेंटर होंगे। वहीं क्रिकेट के लिए केवल सिरसा जिले को चुना गया है। वहीं फतेहाबाद के बैजलपुर स्कूल में हॉकी का एक्सीलेंस सेंटर होगा। खेल वाइज जिलों में होंगे सेंटर


