ED Raid Delhi Gurugram: दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए Earth Infrastructure Limited (EIL) और उससे जुड़े ग्रुप कंपनियों पर शिकंजा कसा है। दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ 10 ठिकानों पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं।
छापेमारी में क्या-क्या बरामद?
ईडी की इस कार्रवाई में जांच के दौरान करीब 6.3 करोड़ रुपये नकद, लगभग 7.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, चांदी की सिल्लियां (सिल्वर बुलियन), महंगी लग्जरी घड़ियां और अन्य कीमती चीजें बरामद की गईं हैं। ये सभी ठिकाने कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और उनसे जुड़े लोगों से संबंधित थे।
खबर आगे अपडेट की जा रही है।


