प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के तत्कालीन GM और रीजनल ऑफिसर सदरे आलम पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए ED ने इनकी लाखों रुपए के संपत्ति को कुर्क किया है। उसे जब्त कर लिया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर ED ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। जब्त की गई जमीन की कीमत 17.35 लाख रुपए है। जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। 5 लाख रुपया रिश्वत लेते पकड़ाए थे दरअसल, सदरे आलम को सितंबर 2022 में 5 लाख रुपया रिश्वत लेते हुए CBI की टीम ने पटना में स्थित रिजनल ऑफिस से ही रंगे हाथ पकड़ा था। साथ ही इनके उपर भ्रष्टाचार कर लगभग 89,09,713 रुपए की आय से संपत्ति अर्जित की करने का भी गंभीर आरोप लगा था। तब CBI ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की थी। उसी दरम्यान सदरे आलम के बैंक अकाउंट में भारी नगदी जमा करने और उसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने के सबूत मिले थे। इसके बाद CBI की टीम ने उस दरम्यान इनके घर पर छापेमारी की। कोने-कोने की खंगाला था। उस छापेमारी में घर से 71,01,250 रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद किए गए थे। जिसके बाद टीम ने उनसे पूछताछ की थी। बरामद कैश और ज्वेलरी कहां से आए? इस सवाल का कोई ठोस जवाब वो नहीं दे पाए थे। जिस कारण केंद्रीय एजेंसी ने उसे जब्त कर लिया था। अवैध रूप से खरीदी गई जमीन भी जब्त CBI के इस केस के आधार पर ही ED ने अपने यहां PMLA के तहत मामला दर्ज किया। अपनी जांच की और फिर अब प्रॉपर्टी के तौर पर अवैध रूप से खरीदी गई उनकी जमीन को जब्त किया है। सदरे आलम के खिलाफ इस एजेंसी की जांच अभी भी जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के तत्कालीन GM और रीजनल ऑफिसर सदरे आलम पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए ED ने इनकी लाखों रुपए के संपत्ति को कुर्क किया है। उसे जब्त कर लिया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर ED ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। जब्त की गई जमीन की कीमत 17.35 लाख रुपए है। जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। 5 लाख रुपया रिश्वत लेते पकड़ाए थे दरअसल, सदरे आलम को सितंबर 2022 में 5 लाख रुपया रिश्वत लेते हुए CBI की टीम ने पटना में स्थित रिजनल ऑफिस से ही रंगे हाथ पकड़ा था। साथ ही इनके उपर भ्रष्टाचार कर लगभग 89,09,713 रुपए की आय से संपत्ति अर्जित की करने का भी गंभीर आरोप लगा था। तब CBI ने इनके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की थी। उसी दरम्यान सदरे आलम के बैंक अकाउंट में भारी नगदी जमा करने और उसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने के सबूत मिले थे। इसके बाद CBI की टीम ने उस दरम्यान इनके घर पर छापेमारी की। कोने-कोने की खंगाला था। उस छापेमारी में घर से 71,01,250 रुपए कैश व ज्वेलरी बरामद किए गए थे। जिसके बाद टीम ने उनसे पूछताछ की थी। बरामद कैश और ज्वेलरी कहां से आए? इस सवाल का कोई ठोस जवाब वो नहीं दे पाए थे। जिस कारण केंद्रीय एजेंसी ने उसे जब्त कर लिया था। अवैध रूप से खरीदी गई जमीन भी जब्त CBI के इस केस के आधार पर ही ED ने अपने यहां PMLA के तहत मामला दर्ज किया। अपनी जांच की और फिर अब प्रॉपर्टी के तौर पर अवैध रूप से खरीदी गई उनकी जमीन को जब्त किया है। सदरे आलम के खिलाफ इस एजेंसी की जांच अभी भी जारी है।


