सीवान में ‘भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा’ शुरू:डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना, नुक्कड़ नाटकों से देंगे संदेश

सीवान में ‘भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा’ शुरू:डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना, नुक्कड़ नाटकों से देंगे संदेश

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सीवान जिले में ‘भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज जिला मुख्यालय से हुआ, जहां डीएम ने एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पखवाड़ा 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के नागरिकों को भूकंप जैसी आपदा से निपटने के व्यावहारिक तरीकों, एहतियाती उपायों और आपातकालीन स्थितियों में अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान शहरी व ग्रामीण इलाकों तक व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जाएगी। अभियान के तहत जिला मुख्यालय, प्रखंड कार्यालयों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों व शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जानकारी को सरल और रोचक तरीके से लोगों तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विशेष रूप से किया गया है। प्रशासन का मानना है कि नाटक और संवाद के माध्यम से जानकारी आमजन तक ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंचती है। अभियान को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले में प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें भूकंप के समय की सावधानियों और बचाव उपायों की सूची अंकित है। साथ ही आमजन के बीच पम्फलेट भी वितरित किए जा रहे हैं ताकि हर हाथ में उपयोगी जानकारी पहुँचे। लॉन्च किए गए जागरूकता रथ में विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों में संदेश प्रसारित किए जाएंगे। यह रथ अगले 14 दिनों तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। शुभारंभ के अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि “भूकंप जैसी आपदा हमें समय से पहले चेतावनी नहीं देती, इसलिए तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि नागरिक सही जानकारी और सुरक्षा नियमों को अपने व्यवहार में अपनाएँ तो जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।” उन्होंने सभी नागरिकों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और घर-परिवार में जागरूकता बढ़ाएँ। प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सीवान जिले में ‘भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आगाज जिला मुख्यालय से हुआ, जहां डीएम ने एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पखवाड़ा 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के नागरिकों को भूकंप जैसी आपदा से निपटने के व्यावहारिक तरीकों, एहतियाती उपायों और आपातकालीन स्थितियों में अपनाए जाने वाले कदमों के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान शहरी व ग्रामीण इलाकों तक व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जाएगी। अभियान के तहत जिला मुख्यालय, प्रखंड कार्यालयों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों व शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जानकारी को सरल और रोचक तरीके से लोगों तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन विशेष रूप से किया गया है। प्रशासन का मानना है कि नाटक और संवाद के माध्यम से जानकारी आमजन तक ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंचती है। अभियान को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले में प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें भूकंप के समय की सावधानियों और बचाव उपायों की सूची अंकित है। साथ ही आमजन के बीच पम्फलेट भी वितरित किए जा रहे हैं ताकि हर हाथ में उपयोगी जानकारी पहुँचे। लॉन्च किए गए जागरूकता रथ में विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से गांव-गांव और मोहल्लों में संदेश प्रसारित किए जाएंगे। यह रथ अगले 14 दिनों तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। शुभारंभ के अवसर पर जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि “भूकंप जैसी आपदा हमें समय से पहले चेतावनी नहीं देती, इसलिए तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि नागरिक सही जानकारी और सुरक्षा नियमों को अपने व्यवहार में अपनाएँ तो जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।” उन्होंने सभी नागरिकों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और घर-परिवार में जागरूकता बढ़ाएँ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *